फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 4 नए मामलों की पुष्टी

Mon, 12 Nov 2018 11:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदाबाद में डेंगू के चार नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं मलेरिया के पांच नए मामले सामने आए है। सभी मरीजों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है। सोमवार को जिला मलेरिया विभाग ने सभी मामलों की पुष्टि की। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। घर-घर जाकर मलेरिया अधिकारी लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक कर रहे है।

विज्ञापन


दिवाली के बाद डेंगू का मच्छर लगभग खत्म हो जाता है। पटाखों से होने वाले प्रदूषण से इसका मच्छर मर जाता है, मगर मौसम में जारी उतार चढ़ाव से डेंगू के लार्वा को पनपने का मौका मिल रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राम भगत ने बताया कि डेंगू के चार नए मामलों की सामने आए। इसके बाद डेंगू के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। वहीं मलेरिया के मामलों की संख्या 150 पहुंच गई है।

सभी मरीजों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत में सुधार है। उन्होंने कहा कि डेंगू के मच्छर का लार्वा साफ पानी में पनपता है। एक चम्मच पानी में भी इसका लार्वा पनप सकता है। इसलिए घरों में पानी की खुला न छोड़े। घरों के आसपास कहीं साफ पानी जमा हो तो उसे तुरंत साफ कर दें। सुरक्षा और सावधानी से ही डेंगूूूू और मलेरिया जैसे बीमारियों से बचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें