फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मैट पथरीली जमीन पर खेल रहे कबड्डी, खिलाड़ी चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिना मैट पथरीली जमीन पर खेल रहे कबड्डी, कई खिलाड़ी चोटिल
फरीदाबाद। एनआईटी दो स्थित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बिना मैट पथरीली जमीन पर कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान कई खिलाड़ी चोटिल हो गए। इससे खिलाड़ियों और उनके अध्यापकों में रोष है।
सेक्टर-12 खेल परिसर, नाहर सिंह स्टेडियम व एनआईटी दो स्थित राजकीय स्कूल में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। खेल परिसर में लॉन टेनिस तथा जिमनास्टिक के, नाहर सिंह स्टेडियम में दौड़, गोला व चक्का फेंक के और राजकीय स्कूल में कबड्डी, खो-खो के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। मगर कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता के लिए राजकीय स्कूल में किसी तरह की कोई सुविधा मौजूद नहीं थी। कबड्डी प्रतियोगिता के लिए न तो मैट की व्यवस्था थी और न ही मिट्टी खोदकर मैदान तैयार करवाया गया था। ऐसे में खिलाड़ी पथरीली जमीन पर ही खेल रहे थे। इस दौरान कई खिलाड़ियों को चोट लगी। खिलाड़ी जैसे तैसे अपने आप को संभाल कर खेल रहे थे।
विज्ञापन


नहीं थी प्राथमिक उपचार की व्यवस्था
बिना किसी व्यवस्था के करवाए जा रहे इन खेलों में यदि कोई घटना दुर्घटना हो जाए तो खिलाड़ियों के लिए मैदान में किसी तरह के प्राथमिक उपचार की भी व्यवस्था नहीं है। कबड्डी खिलाड़ियों के चोटिल होने के दौरान वे अपना रुमाल बांधकर घाव से बह रहे खून को रोकने के लिए मजबूर थे। कई स्कूलों से आए फिजिक्ल टीचरों ने इस पर रोष भी जाहिर किया। मगर किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


कबड्डी प्रतियोगिता के लिए या तो मैट या फिर मिट्टी डालकर मैदान तैयार किया जाता है। मगर यहां इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके चलते बृहस्पतिवार को भी कई खिलाड़ियों को चोट लगी और शुक्रवार को भी कई खिलाड़ी घायल हुए हैं। इसके बावजूद यहां खेल करवा रहे खेल विभाग के अधिकारियों को कोई असर नहीं पड़ रहा है। खिलाड़ियों के इलाज की भी कोई व्यवस्था नहीं है।
- शेखर त्यागी, डीपी, जॉन एफ कैनेडी पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें