फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में स्कूल की दूसरी मंजिल से गिरे छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल की दूसरी मंजिल से गिरे छात्र की मौत
विज्ञापन

बल्लभगढ़। तिरखा कॉलोनी स्थित रॉयल पब्लिक स्कूल की दूसरी मंजिल से करीब एक सप्ताह पूर्व संदिग्ध हालत में गिरे पांचवीं कक्षा के छात्र सूरज की शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना शहर पुलिस ने इस मामले में स्कूल प्रबंधक व प्रधानाचार्य के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
मूलरूप से जिला बाता, बिहार का रहने वाले सुनील अपने परिवार के साथ यहां तिरखा कॉलोनी में रहते हैं और एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। सुनील की दो बड़ी बेटियां और सबसे छोटा बेटा 12 साल का सूरज था। सूरज और उसकी बहन रानी दोनों कॉलोनी के ही रॉयल पब्लिक स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ते हैं। गत 16 मार्च को सूरज रोज की तरह स्कूल पहुंचा। प्रार्थना सभा के लिए घंटी बजने पर सभी बच्चे छत पर चले गए, जबकि सूरज बाथरूम में चला गया था। उसके बाद संदिग्ध हालत में दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। उसे गंभीर हालत में सेक्टर-आठ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से बाद में परिजन उसे एनआईटी-पांच स्थित एक अस्पताल में ले गए थे, जहां उसका इलाज चल रहा था, जहां शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बच्चों में झगड़ा होने पर पिता ने डांटा था
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि घटना से एक दिन पहले सूरज और उसकी बहनों की किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। तीनों को झगड़ा करते देख उसके पिता ने सूरज को डांट दिया था। इसके बाद से वह परेशान था। बताया जाता है कि उसने अपनी बहन रानी से भी कहा था कि वह स्कूल की छत से छलांग लगा लेगा, मगर उसने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया।

बहनों का रो-रो कर बुरा हाल
अस्पताल में उपचाराधीन बेटे सूरज के जल्द ठीक होने की उम्मीद लगाए उसकी बहनें व माता-पिता का सूरज की मौत के बाद रो-रो कर बुरा हाल है। पिता सुनील ने उसके इलाज के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। मामूली नौकरी के बावजूद उसने नाते रिश्तेदारों से रुपये लेकर बेटा का इलाज करवाया। सुनील ने बताया कि बेटियों के बाद बेटे के लिए परिवार के लोगों ने भगवान से खूब मन्नत मांगी थी। भगवान ने उनकी झोली भरी भी, मगर थोड़े ही समय में उनसे खुशियां छीन भी लीं।
विज्ञापन


कोट
सूरज की मौत के मामलें में रॉयल स्कूल के प्रबंधक ओमदत्त और प्रधानाचार्य के खिलाफ लापरवाही से हुई मौत का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
- प्रीतपाल सिंह, प्रभारी, थाना शहर बल्लभगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें