फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद बांग्लादेशियों को भेजा जाएगा उनके घर

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में बंद बांग्लादेशियों को भेजा जाएगा उनके घर
विज्ञापन

फरीदाबाद। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राकेश कुमार जैन ने कहा कि जेल में बंद बांग्लादेशी नागरिकों को जल्दी ही उनके घर भेजा जाएगा। उन्होंने जेल अधिकारियों को उनके कागजात तैयार करने के आदेश दिए हैं। न्यायमूर्ति जैन शुक्रवार को सेक्टर-12 स्थित जिला अदालत के अलावा नीमका स्थित जिला जेल व एनआईटी-पांच स्थित बाल सुधारगृह का निरीक्षण किया।
जिला विधिक प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता ने बताया कि न्यायमूर्ति राकेश कुमार जैन ने अपने दो दिन के निरीक्षण के दौरान पहले सेक्टर-12 स्थित जिला अदालत का निरीक्षण किया। अदालत परिसर की व्यवस्था को देख कर उन्होंने संतुष्टि जताई। इसके बाद वे नीमका जेल का दौरा करने पहुंचे। जेल के निरीक्षण के दौरान उन्हें पता चला कि जेल में काफी संख्या में बांग्लादेशी नागरिक भी बंद है। इस पर उन्होंने जेल अधिकारियों को इनके कागजात तैयार करने के आदेश दिए ताकि उन्हें वापस उनके घर बांग्लादेश भेजा जा सके। उन्होंने महिला कैदियों के लिए जेल में विभिन्न तरह के कोर्स शुरू करने के आदेश दिए। न्यायमूर्ति राकेश कुमार जैन और जिला सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता ने जेल परिसर में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला जेल का निरीक्षण करने के बाद न्यायमूर्ति जैन एनआईटी-5 स्थित बाल सुधारगृह पहुंचे। वहां उन्हें पता चला कि जिले में किशोरियों के लिए बाल सुधार गृह की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने किशोरियों के रहने के लिए अलग बाल सुधार गृह बनाने के आदेश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां बंद बच्चों के लिए मेडिटेशन की व्यवस्था की जाए। ताकि बच्चे गलत राह छोड़ कर मुख्यधारा से जुड़ सकें। न्यायमूर्ति राकेश कुमार जैन ने सेक्टर 12 जिला अदालत में तैनात न्यायाधीशों की बैठक ली और उनकी समस्याएं सुनने के साथ न्याय व्यवस्था में सुधार लाने के लिए सुझाव मांगे। इस मौके पर जिला सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वाईएस राठौर, फैमिली कोर्ट की सत्र न्यायाधीश सरिता गुप्ता, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जेसमीन शर्मा, विरेंद्र मलिक, विरेंद्र प्रसाद, देवेंद्र सिंह, सौरभ गौसाई, राजेश मल्हौत्रा, कंचन माही, कुलदीप सिंह, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तरुण सिंघल, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अशोक कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव मोना सिंह, जेएमआईसी मानसी गौड़, अलोक आनंद, जितेंद्र सिंह सहित अन्य न्यायाधीश मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें