फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेका सफाईकर्मियों की तैनाती रद्द करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेका सफाईकर्मियों की तैनाती रद्द करने की मांग
विज्ञापन

फरीदाबाद। प्रदेश सरकार और कर्मचारियों के बीच हुए समझौते के बावजूद नगर निगम में ठेका पर रखे गए कर्मचारियों के मामले में विरोध बढ़ता जा रहा है। नगर निगम पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन ने लगातार दूसरे दिन ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार और निगम प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने निगम प्रशासन पर कर्मचारी आंदोलन भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संघ और प्रदेश सरकार के बीच 24 मई 2018 को समझौता हुआ था। इसमें सरकार ने प्रदेश की किसी भ पालिका, परिषद और निगम में पूर्व में चल रहे सफाई के ठेकों की अवधि नहीं बढ़ाने और नया ठेका नहीं देने का वादा किया था। आरोप लगाया कि सरकार के वादे को दरकिनार करते हुए निगम प्रशासन ने 210 सफाई कर्मियों को तीन माह के लिए ठेके पर रखा है। इसे कर्मचारियों को उकसाने वाली कार्रवाई बताते हुए उन्होंने दावा किया कि किसी भी सूरत में प्रदेश की पालिका, परिषद व निगमों में ठेकेदारी प्रथा को लागू नहीं होने दिया जाएगा। भले ही कर्मचारियों को दोबारा हड़ताल पर जाना पड़े। चेतावनी दी कि अगर 19 जुलाई तक ठेकेप्रथा में लगे कर्मचारियों को नहीं हटाया तो निगम कर्मचारी टूल डाऊन हड़ताल पर चलें जाएगें। विरोध प्रदर्शन में कर्मचारी नेता बलवीर सिंह बालगुहेर, सोमपाल झिझोटिया, गुरुचरण खांडिया, नानकचंद खैरालिया, श्रीनंद ढकोलिया, जितेंद्र, सुदेश कुमार, बल्लू चिंडालिया, प्रेमपाल, महिला नेता माया, शकुंतला, कमला, सुनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें