फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विज्ञान मेले में 200 विद्यार्थियों ने पेश किए 80 मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका । शहर के नवाब शमसुद्दीन स्टेडियम के प्रांगण में एक्शनएड एसोसिएशन और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को ऐतिहासिक विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इसमें खंड के 20 सरकारी सीनियर सेकेंडरी व माध्यमिक विद्यालयों के करीब 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न विषयों पर आधारित 80 आकर्षक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम लक्ष्मी नारायण रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में खंड शिक्षा अधिकारी चरणदेव सिंह व पंचायती राज से सेवानिवृत्त एक्शन यूनुस खान पाड़ला उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रत्येक स्टॉल पर पहुंचकर विद्यार्थियों से मॉडल की कार्यप्रणाली समझी और उनके नवाचार की सराहना की। इस अवसर पर मेवात कारवां व एक्शन ऐड एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अतिथियों का फूलमाला, पगड़ी और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया। मॉडलों के मूल्यांकन के लिए तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल गठित किया गया। जजों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन कर पुरस्कार वितरित किए।



एक्शन ऐड एसोसिएशन की ओर से 10 विद्यार्थियों को तीन-तीन हजार रुपये के चेक, मोमेंटो और प्रशंसा-पत्र प्रदान किए गए, जबकि 21 अन्य विद्यार्थियों को मोमेंटो और प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया। विज्ञान मेले में मेवात मॉडल स्कूल फिरोजपुर झिरका, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल महूं, भांकडोजी, बीवां, शाह चौखा, रावली, अगोन सहित विभिन्न राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें