संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-14 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा क्लब के तत्वावधान में एक सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 200 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य के संबोधन से हुआ, जिसमें उन्होंने कहा कि जीवन की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यातायात विभाग की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की सराहना की। क्लब प्रभारी निशा छौकर ने बताया कि महाविद्यालय स्तर पर विजेता छात्राओं को इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम की सफलता के लिए छात्राओं, स्टाफ और प्राचार्य महोदय का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर रीता रानी, शालिनी, मानसी अरोरा, ज्योति, छवि मंगला, रीति गुप्ता, पूजा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।