फरीदाबाद। शहर के सेक्टर-16 चौकी क्षेत्र के दौलताबाद में शुक्रवार रात फंदा लगाने से 20 वर्षीय विवाहिता मधु पत्नी वरुण की मौत हो गई। परिजन ने इसकी सूचना को पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सेक्टर-16 पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने दहेज हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
होडल भुलवाना में रहने वाले मधु के पिता राकेश ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी करीब नौ माह पहले की थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में कार की मांग करना शुरू कर दी। कार देने में असमर्थता जताने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने मधु की हत्या कर दी। उन्होंने दामाद समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया गया है। चौकी प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि शनिवार को दोनों पक्षों के लोगों के मौजूदगी में पुलिस ने मधु का पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान दोनों पक्षों के करीब दर्जनों लोग बीके सिविल अस्पताल के शवगृह के बाहर पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया गया। दोनों पक्षों के बुजुर्ग व संभ्रांत लोगों के लाख कोशिश के बाद भी समझौता नहीं हुआ। पुलिस शव परिजन को सौंप कर मामले की जांच कर रही है।