फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात माह बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सराय ख्वाजा थाना पुलिस को धोखाधड़ी, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के साथ लूट के मामले दर्ज करने में सात माह लग गए। इसके बाद भी थाना पुलिस ने विभाग के आला अधिकारी के निर्देश के बाद मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित सुनील कुमार ने बताया कि वह हरकेश नगर कॉलोनी गली नंबर दो, तिलपत फरीदाबाद में रहते हैं। वह पर्स, बेल्ट व बैग आदि के सेल्समैन हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि सेक्टर-37 स्थित एक दुकानदार को वह माल की सप्लाई देते थे। चार-माह के पैसे जमा होकर करीब 33 हजार 400 रुपये दुकानदार पर बकाया हो गया। आरोप है कि बकाया पैसे मांगने पर आरोपी दुकानदार राहुल व संजय समेत एक अन्य अज्ञात ने मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया था। आरोपियों ने नकदी भी लूट ली थी। इस मामले की शिकायत सराय ख्वाजा पुलिस से 27 फरवरी 2019 को की थी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में लापरवाही बरती। करीब सात माह बीतने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इस मामले को लेकर सीपी केके राव से शिकायत की गई। इसके बाद सराय ख्वाजा थाने की पुलिस हरकत में आई व मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें