फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 20 ट्यूबवेल बुझाएंगे डेढ़ लाख लोगों की प्यास, 10 एमएलडी बढ़ेगी पेयजल क्षमता

विज्ञापन
विज्ञापन
एफएमडीए ने ट्यूबवेल लगाने की योजना तैयार की, शहर के पश्चिमी क्षेत्रों में मिलेगा भरपूर पानी
विज्ञापन

धनंजय चौहान

फरीदाबाद। शहर में पेयजल आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से अलग-अलग इलाकों में 20 नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। इससे 10 एमएलडी पानी की क्षमता बढ़ेगी। प्राधिकरण की ओर से जल्द डीपीआर तैयार कर योजना को सिरे चढ़ाया जाएगा। इससे करीब डेढ़ लाख लोगों की प्यास बुझेगी।
शहर में पिछले कई वर्षों से पेयजल संकट बना हुआ है। गर्मियां शुरू होते ही पानी को लेकर मारामारी शुरू हो जाती है। हालांकि नगर निगम की ओर से सेक्टर व कॉलोनियों में पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के लिए टैंकरों से पानी सप्लाई किया जाता है। इसके बावजूद आए दिन निगम नगर निगम कार्यालय पर लोग धरना प्रदर्शन करते हैं। एफएमडीए के अनुसार यमुना किनारे लगे करीब 23 रेनीवेल और नगर निगम के करीब 1700 ट्यूबवेलों से शहर को 280 एमएलडी ही पानी सप्लाई हो रहा है, जबकि जरूरत है 450 एमएलडी की है। शहर में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एफएमडीए की ओर से स्कॉडा योजना पर भी काम किया जा रहा है। इसके माध्यम से किस क्षेत्र को कितना पानी सप्लाई हो रहा, कहां पाइप लाइन में लीकेज है आदि की मॉनिटरिंग की जा रही है। बावजूद इसके लोग पेयजल आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे है। सबसे ज्यादा दिक्कत सैनिक कॉलोनी, सेक्टर-22, 23, 55, जवाहर कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी सहित 50 से अधिक इलाकों में लोग परेशान हैं। इनमें इलाकों में तीन-तीन दिन में पानी सप्लाई होने से लोग बेहद परेशान है।
विज्ञापन


गिरते भूजल स्तर से पेयजल आपूर्ति में आई कमी

शहर में तेजी से गिर रहा भूजल स्तर भी एफएमडीए के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। नगर निगम अधिकारियों की रिपोर्ट के मुताबिक, यमुना किनारे बने रेनीवेल का भूजल स्तर तेजी से गिर रहा है। इससे जलस्तर में भी गिरावट आई है। पिछले करीब 10 साल में रेनीवेल का पानी करीब 50 फीसदी कम हो गया है। पानी कितने दिनों के लिए बचा है और इसमें कैसे बढ़ोतरी होगी, इसके लिए भी वैज्ञानिक जांच करवाई जा रही है। करीब 170 एमएलडी क्षमता वाले रेनीवेल से करीब 90 एमएलडी पानी मिल पा रहा है।


मांग और आपूर्ति में अंतर को दूर करेंगे नए रेनीवेल
पेयजल आपूर्ति की मांग और सप्लाई में आए अंतर को दूर करने के लिए एफएमडीए की ओर से यमुना किनारे 12 रेनीवेल लगाने की योजना पर काम किया जा रहा है। इससे शहर को करीब 150 एमएलडी पानी अतिरिक्त मिलेगा। पांच रेनीवेल का निर्माण कार्य जारी है।
विज्ञापन



ट्यूबवेल लगाने के लिए तैयार की जा रही योजना
शहर के अलग-अलग इलाकों में 20 ट्यूबवेल लगाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए जल्द सर्वे कराया जाएगा। डीपीआर तैयार कर मंजूरी के लिए सरकार को भेजी जाएगी। मंजूरी के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। -अंकित भारद्वाज, कार्यकारी अभियंता, एफएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें