फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश पर अधिक मुनाफे का झांसा देकर 8.97 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
एप डाउनलोड करवाकर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेंट्रल साइबर क्राइम थाने में सेक्टर-30 निवासी एक युवक ने ठगी की शिकायत दर्ज करवाई है। आरोपियों ने शेयर बाजार में निवेश करने पर अधिक मुनाफे का झांसा देकर फोन में एक एप डाउनलोड करवाया। उस एप से शेयर बाजार में युवक ने 8.97 लाख रुपये निवेश कर दिए। रुपये वापस नहीं निकलने पर युवक को ठगी का अहसास हुआ। बाद में युवक ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



सेक्टर-30 निवासी सौरभ शर्मा ने सेंट्रल साइबर क्राइम थाने में ठगी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि कुछ समय पहले उसने शेयर बाजार से मोटी कमाई का एक प्रचार सोशल मीडिया पर देखा था। जिसके साथ दिए लिंक पर क्लिक करते ही एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गए। जहां मोटा मुनाफा कमाने वाले मैसेज किए जा रहे थे। ग्रुप पर कुछ लोग मोटी कमाई की बात कर रहे थे। इसी वजह से युवक ने उनके झांसे में आकर बात की और ग्रुप एडमिन द्वारा भेजे गए लिंक से फोन में एक एप डाउनलोड कर लिया। उस एप के माध्यम से शेयर बाजार में रुपये निवेश करने को कहा गया। जिससे धीरे-धीरे लगभग 8,97 लाख रुपये निवेश कर दिए। जब रुपये निकालने की कोशिश करने पर पैसे नहीं निकले तो ग्रुप एडमिन से बात की, वह तरह-तरह के बहाने बनाने लगे। तब उसे अपने साथ ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी होने का अहसास हुआ। इसके बाद सौरभ शर्मा ने सेंट्रल साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। साइबर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें