फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर ठगी के मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने ठगी के दो अलग-अलग मामलों में राजस्थान और उत्तर प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान बालोतरा निवासी अजरुद्दीन और फिरोजपुर निवासी शिवम के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, पांच अक्तूबर को सेक्टर-8 निवासी एक महिला का मोबाइल फोन हैक हुआ। उसके खाते से 1,26,701 रुपये निकल गए। पुलिस ने अजरुद्दीन को गिरफ्तार किया। उसने ठगी के 98,701 रुपये अपने खाते में लिए थे। दूसरे मामले में, 15 अक्तूबर को विष्णु कॉलोनी निवासी एक महिला से 32,680 रुपये ठगे गए। महिला ने इंस्टाग्राम पर मूर्ति बनाने की रील देखकर लिंक पर क्लिक किया था, जिसके बाद व्हाट्सएप पर संपर्क कर उसे झांसा दिया गया। पुलिस ने शिवम को गिरफ्तार किया है, जिसने ठगी की रकम के लिए बैंक खाता दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें