फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नशा करने से रोका तो बुजुर्ग के पेट और छाती पर चाकू से किए वार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीचबचाव करने आई बेटी का दाहिना हाथ कटा
विज्ञापन

दयालबाग की शिव दुर्गा विहार कॉलोनी में वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दयालबाग की शिव दुर्गा विहार कॉलोनी में नशा कर रहे युवकों को टोकना एक परिवार को महंगा पड़ गया। युवकों ने 70 वर्षीय मुन्ना शर्मा के पेट और छाती पर चाकू से वार किए, जबकि बीच-बचाव करने आई उनकी बेटी चंद्रकला देवी का दाहिना हाथ कट गया।
दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिव दुर्गा विहार निवासी रामजी शर्मा ने शिकायत में बताया कि 31 अक्तूबर और एक नवंबर की मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे उनके घर के सामने खाली प्लॉट में कुछ युवक शराब और गांजे का नशा कर रहे थे। शोर सुनकर उनकी मां चंद्रकला देवी ने उन्हें वहां से जाने को कहा। रामजी ने भी युवकों को टोका, जिसके बाद वे चले गए। आरोप है कि करीब 20-25 मिनट बाद कपिल, अंश राज दूबे और अन्य युवक मोटरसाइकिल से वापस लौट आए। कपिल ने चाकू निकालकर पहले रामजी पर वार किया, लेकिन वह पीछे हट गए और उन्हें हल्की खरोंच आई। इसके बाद कपिल ने मुन्ना शर्मा पर हमला कर दिया। चंद्रकला देवी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उनका दाहिना हाथ कट गया। कपिल ने मुन्ना शर्मा के पेट और छाती पर चाकू से दो वार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों घायलों को बीके अस्पताल ले जाया गया। मुन्ना शर्मा की हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट में मुन्ना शर्मा के शरीर पर चाकू से लगी दो चोटें मिली हैं। चंद्रकला देवी के दाहिने हाथ पर कटने के दो घाव भी दर्ज किए गए हैं। आरोपी वारदात के बाद अपनी मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूरजकुंड थाना ने एक नवंबर को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें