फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को स्वस्थ बनाने के लिए स्वच्छता की आदत जरूरी: राजनाथ सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भारत को स्वस्थ बनाने के लिए स्वच्छता की आदत जरूरी: राजनाथ सिंह

फरीदाबाद। स्वच्छता हर व्यक्ति में आदत और संस्कार के रूप में विकसित होनी चाहिए। जब नित्य स्वच्छता की आदत हर व्यक्ति के जीवन में शामिल हो जाएगी तो भारत एक स्वस्थ और स्वच्छ राष्ट्र बन जाएगा। यह बात ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’ अभियान का आरंभ करने आए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ओल्ड फरीदाबाद स्थित पुरानी अनाज मंडी में कही।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हरियाणा से उनका विशेष लगाव होने के कारण कार्यक्रम की शुरुआत के लिए फरीदाबाद जिले का चयन किया। जिस तरह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए सत्याग्रह अभियान चलाया था, उसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को सवा सौ करोड़ लोगों का जन अभियान बना दिया है। जागरूकता का स्तर यह है कि छोटा बच्च भी बड़े व्यक्ति को गंदगी फैलाने पर टोक देता है।
विज्ञापन

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बताया कि स्वच्छता को पसंद करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से पहले केंद्र सरकार ने स्वच्छता अभियान शुरू किया। प्रदेश के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि अगर स्वच्छता की भावना प्रत्येक देशवासी में आ गई तो दुनिया में भारत का अलग स्थान होगा। देश के प्रत्येक नागरिक ने प्रधानमंत्री से प्रेरित होकर स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने सफाई कर्मियों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, विधायक मूलचंद शर्मा, सीमा त्रिखा, महापौर सुमनबाला, आयुक्त नगर निगम मोहम्मद शाईन, पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लो, उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी, डीसीपी लोकेंद्र सिंह, एसडीएम फरीदाबाद सतबीर मान और एसडीएम बड़खल अजय चोपड़ा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने दिया लाइव संदेश
कार्यक्रम से पहले एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छता पर लाइव संदेश प्रसारित किया गया। प्रधानमंत्री ने देश की जनता को बताया कि 2014 में देश की स्वच्छता का प्रतिशत 40 था तो अब बढ़ कर 90 प्रतिशत हो गया है। चार वर्ष में सरकार ने नौ करोड़ शौचालय बनाए, साढ़े चार लाख गांव 420 जिले और 20 राज्य व केंद्र शासित राज्यों को खुले में शौच से मुक्त कर दिया गया। स्वच्छता का यह असर रहा कि डायरिया के मरीजों की संख्या में भारी कमी आई है। उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और टाटा ग्रुप के उद्योगपति रतन टाटा से स्वच्छता पर उनके अनुभव देश की जनता से साझा किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें