फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज के बाहर भाजयूमो कार्यकर्ताओं का हंगामा, पुलिस के साथ हुई झड़प

विज्ञापन
भाजयुमो कार्यकर्ता
विज्ञापन
एनआईटी तीन स्थित डीएवी शताब्दी कॉलेज के बाहर शुक्रवार दोपहर को हुड़दंग कर रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ता और छात्रों के कारण लंबा जाम लग गया। पुलिस ने इन्हें समझाने की कोशिश की तो उनकी पुलिस के साथ भी झड़प हो गई। इस दौरान वहां काफी हंगामा होता रहा। पुलिस ने उन पर बल प्रयोग कर खदेड़ा। इससे नाराज भाजयुमो कार्यकर्ता पुलिस आयुक्त को शिकायत देने उनके कार्यालय में पहुंचे। पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से शहर के कॉलेजों में छात्रों को जोड़ने के लिए संयोजक व सह संयोजक बनाए जा रहे हैं। शुक्रवार को इन्होंने डीएवी शताब्दी कॉलेज और डीएवी मैनेजमेंट कॉलेज में संयोजक व सह संयोजक बनाए जाने थे। शुक्रवार को भाजयुमो कार्यकर्ता कारों में सवार होकर एनआईटी चिमनी बाई चौक से डीएवी कॉलेज तक पहुंचे।

इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ता सड़क के बीच में कारें लगाकर नाचने लगे। इससे पूरा रोड जाम हो गया। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। जाम लगने की सूचना मिलते ही तीन नंबर चौकी प्रभारी और एसजीएम नगर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने हंगामा कर रहे छात्रों और कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, मगर वे नहीं माने।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने उन्हें खदेड़ना शुरू कर दिया। इससे नाराज कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ ही झड़प हो गई। भाजयुमो कार्यकर्ताओं का कहना था कि उनके पास रैली निकालने की अनुमति है। उधर, पुलिस का तर्क था कि अनुमति रैली निकालने की है, न कि रोड जाम करने और हंगामा करने की। इसको लेकर दोनों तरफ से काफी देर तक बहस होती रही।

छात्रों को उग्र होते देख मौके पर दुर्गा शक्ति आरएएफ सहित भारी पुलिस बल मौके पर बुला लिया गया। बाद में गुस्साए कार्यकर्ता इसकी शिकायत लेकर पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लो से मिलने पहुंचे। पुलिस आयुक्त ने एसीपी एनआईटी को मामले की जांच सौंप दी है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने बताया कि वे अपने कार्यक्रम के लिए डीएवी कॉलेज पहुंचे थे। उनका आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। वे वहां किसी प्रकार का कोई हुड़दंग नहीं कर रहे थे।

मनीष और लक्की बने संयोजक
भाजयुमो जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने बताया कि डीएवी शताब्दी कॉलेज में मनीष मल्होत्रा को संयोजक और बंटी को सह संयोजक बनाया गया है, जबकि डीएवी मैनेजमेंट में लक्की नरवत को संयोजक और दिनेश चौधरी को सह संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें