फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिकायतों के लिए जीरो टॉलरेंस-बी.के राजौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायतों के लिए जीरो टॉलरेंस, स्वास्थ्य सुविधाएं देने में तत्पर रहें : बीके राजौरा
विज्ञापन


फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग से संबंधित शिकायतों का निवारण जीरो टॉलरेंस के साथ किया जाएगा। गुरुग्राम से स्थानांतरित होकर आए सिविल सर्जन बीके राजौरा ने सोमवार को पदभार संभालते हुए ये बातें कहीं। ग्रामीण परिवेश और शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य अधिकारी रहे बीके राजौरा ने गुरुग्राम से स्थानांतरण के बाद जिले के स्वास्थ्य अधिकारी का पदभार संभाला है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने दिन की शुरुआत स्वास्थ्य अधिकारियों और फार्मासिस्ट की बैठक के साथ की। सिविल सर्जन से सभी अधिकारियों को स्वास्थ्य सुुविधाएं देने के लिए तत्परता दिखाने की बात कही।
विज्ञापन


मलेरिया विभाग के लिए पहले दिन ही शुरू किए प्रयास
सीएमओ बीके राजौरा ने मलेरिया विभाग में नए फील्ड कर्मचारियों की भर्ती कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने मलेरिया विभाग में सेंक्शन 103 सीटों पर मौजूदा 53 कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर सौ कराने का भरोसा दिलाया। सरकारी स्तर पर भर्ती न होने पर दूसरे प्लान के तौर पर कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत फील्ड वर्क कराने की भी बात कही। बरसात से पहले मलेरिया वाहक मच्छरों को पनपने से रोकना ही प्रयास है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी संबंधित रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के साथ बैठक कर उन्हें मलेरिया रोकथाम के लिए प्रयासरत बनाया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी हैं जिला स्वास्थ्य अधिकारी की प्राथमिकता
- टीबी मरीजों को डायरेक्ट ट्रांसफर बेनिफिट सुनिश्चित करना।
- मातृ सुरक्षा के लिए गर्भवती महिलाओं को एंबुलेंस, सरकारी खर्चे पर निजी पैथ लैब से अल्ट्रासाउंड सुविधाएं दी जाएगी।
- सरकारी और निजी अस्पतालों, स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों के नाम शिकायतें आने पर जांच के साथ ही केस तक दर्ज कराने की बात कही।
- स्वास्थ्य सुविधाएं जिले की सबसे आवश्यक जरूरतों के रूप में ही देखी जाएगी।
- डिलीवरी कक्ष में महिला डॉक्टर और नर्स की 24 घंटे की सेवा सुनिश्चित की जाएगी। लापरवाही के लिए कड़ी कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें