फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन हिंसा का शिकार बनीं तीन महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
यौन हिंसा का शिकार बनीं तीन महिलाएं
फरीदाबाद/बल्लभगढ़। औद्योगिक नगरी में महिलाओं से यौन हिंसा की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को एक परिचित ने अकेली महिला को हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया तो पहले पति के रिश्तेदारों ने महिला से सरेआम अश्लील हरकत कर डाली। पड़ोसी ने घर पर अकेली महिला से दुराचार करने के प्रयास में उसका शारीरिक उत्पीडन कर डाला।
मुजेसर थाना क्षेत्र में रहने वाली 32 वर्षीय महिला के मुताबिक करीब दो साल पहले प्लॉट की खरीदारी के सिलसिले में उसकी पहचान अब्दुल नामक प्रॉपर्टी डीलर से हो गई थी। इसके बाद अब्दुल कभी कभार उसके घर आता था। सोमवार को महिला घर पर अकेली थी, इस दौरान अब्दुल आ गया। आरोप है कि वह चाय बनाने के लिए किचन की ओर जा रही थी अब्दुल ने उसे पीछे से दबोच लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। आरोपी ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने शोर मचाया तो धमकियां देते हुए भाग निकला। एसएचओ मुजेसर थाना इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सिटी बल्लभगढ़ थानाक्षेत्र में रहने वाली 24 वर्षीय महिला फुटपाथ पर रेडीमेड कपड़ों की रेहड़ी लगा कर जीवन यापन कर रही है। उसके मुताबिक पहले पति से तलाक के बाद कुछ समय पहले उसने एक कंपनी में नौकरी करने वाले युवक से विवाह किया है। महिला रविवार को दुकान पर बैठी थी। आरोप है कि इस दौरान उसके पहले पति के रिश्तेदार अमित, रोहित, ऋषि आदि वहां पहुंच गए। इन लोगों ने आते ही उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और अश्लील हरकत की। पास ही मौजूद पिता ने बचाने का प्रयास किया तो दबंगों ने उन्हें भी पीट कर घायल कर दिया। एसएचओ सिटी ने बताया कि केस दर्ज कर मनचले दबंगों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली 18 वर्षीय युवती पति के साथ रहती है। महिला के मुताबिक 4 सितंबर को उसका पति ड्यूटी पर गया हुआ था। वह घरेलू काम निपटाने के बाद कमरे में लेटी हुई थी। तभी इसी मकान में किराए पर रहने वाला अलीगढ़ निवासी कपिल घर में घुस आया। कपिल ने आते ही दबोच कर उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया और दुराचार करने की नीयत से अश्लील हरकत करने लगा। किसी तरह छूटने के बाद पीड़िता ने शोर मचाया तो पकड़े जाने के डर से आरोपी फरार हो गया। एसएचओ सिटी ने बताया कि केस दर्ज कर बदमाश आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें