फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हे जिम्नास्ट्स ने दर्शकों को हैरत में डाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नन्हे जिम्नास्ट्स ने दर्शकों को हैरत में डाला
- सेक्टर -12 खेल परिसर में आयोजित तृतीय मोटिवेशनल जिम्नास्टिम प्रतियोगिता
- छह से 14 वर्ष के बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद जिम्नास्टिक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर सेक्टर-12 खेल परिसर में आयोजित तृतीय मोटिवेशनल जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में नन्हें एथलीट्स ने प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। प्रतियोगिता में 6, 8, 10, 12 और 14 आयुवर्ग में करीब दो सौ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में लड़कियों के अंडर-10 एडवांस आयुवर्ग में लावण्या ने पहला, कोयल ने दूसरा और निरंजना व कोहना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग में लड़कों में श्यामवीर प्रथम, दक्ष दूसरे और रिषभ व हिमांक तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-12 के एडवांस में मोनिका ने बाजी मारी, दूसरे स्थान पर रही नायसा और तीसरे स्थान पर तनीशा रही। लड़कों में बलराज, प्रेमराज, रितिक और रामबीर ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 वर्ग में बादल ठाकुर ने पहला, सुमित ने दूसरा और परवेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के अंडर 10-12 वर्ग में चंचल ने पहला, दिशा ने दूसरा, नाइमा व विर्तका ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-10 के सेमी एडवांस में दिव्यांशी, मनप्रीत, शिफा, और प्रशंसा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कों में देव ने पहला रोहित ने दूसरा और मोहित, आयुष्मान व कुनाल ने तीसरा स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया। बिगनर्स के अंडर-10 वर्ग में सिमरन, सृष्टि ने पहला व दूसरा, जबकि रिद्धि, मिनी और टिशा तीसरे स्थान पर काबिज हुई। लड़कों के वर्ग में आदित्य, प्रत्यक्ष और सागरदीप ने प्रतियोगिता में जीत हासिल की। रिद्धिमिक जिम्नास्टिक के अंडर-12 वर्ग में हर्षिता ने पहला, इंद्री ने दूसरा और वंशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-6 के सेमी एडवांस में अशुर्ण शर्मा, दिनेश, यश, अग्रिम और पीयूष भाटी ने स्थान प्राप्त किए। इसके अलावा अंडर-6 बिगनर्स में साक्षी ने पहला, धृति ने दूसरा, राधिका व रिषिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-8 वर्ग में नृत्या, हिमान्या, सिद्धि और अनन्या ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिम्नास्ट्क्सि कोच नवीन सैनी ने बताया कि बच्चों को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं तक पहुंचाने के लिए उनमें प्रतियोगिता और खेल स्पर्धा की भावना जागृत की जा रही है, इसके तहत प्रतिमाह इंटरनल प्रतियोगिता कराई जाती है। जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी चुने हुए जिम्नास्ट्स को भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें