फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई दाखिला फ़ॉर्म में बदलाव करने का विकल्प खुला, ऑनलाइन कर सकेगें एडिटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई दाखिला फॉर्म में गलती सुधार के लिए एक और मौका
विज्ञापन

- ऑनलाइन कर सकेंगे बदलाव, दो दिन के लिए सुविधा

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। आईटीआई में ऑनलाइन दाखिले के लिए भरे फॉर्म में किसी तरह की गलती को सुधारने के लिए आवेदकों को एक और मौका दिया गया है। विभाग ने किसी भी तरह के संशोधन के लिए शनिवार से पोर्टल खोल दिया गया है। आवेदक अगले दो दिनों तक अपने फार्म में बदलाव कर सकते हैं। सोमवार को पोर्टल पर बदलाव करने का विकल्प बंद कर दिया जाएगा।
जिले के सात राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में कुल 1932 सीटों पर विद्यार्थियों के दाखिले किए जा रहे हैं। महिला आईटीआई में बेसिक कॉस्मिटॉलॉजी में दूसरी मेरिट लिस्ट के तहत केवल 2 और सिलाई टेक्नोलॉजी के लिए 1 ही सीट पर दाखिला किया जा सकेगा। कारपेंटर ट्रेड के लिए लगभग सभी आईटीआई में सीटेें खाली हैं। इलेक्ट्रिशियन और फिटर ट्रेड में दाखिले के लिए हमेशा की तरह विद्यार्थियों का रुझान है। इन ट्रेडों में दाखिले के लिए इंतजार कर रहे विद्यार्थियों को शायद ही दूसरी मेरिट लिस्ट के तहत दाखिले के लिए मौका मुश्किल से ही मिले। ऐसी मांग और ज्यादा पसंद किए जाने वाले इन ट्रेडों के लिए आवेदन के बावजूद दाखिला न पा सके विद्यार्थियों को अन्य ट्रेड में दाखिले का मौका दिया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को किसी खास ट्रेड के लिए योग्यता न होने पर अन्य ट्रेड में दाखिला मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाखिले के लिए पहले मेरिट में चूके विद्यार्थियों को ट्रेड में बदलने का मौका दिया गया है। विद्यार्थी निजी जानकारी में भी दस्तावेज अनुसार बदलाव कर सकते हैं। इससे दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने पर विद्यार्थियों को दाखिला मिल सकेगा।
- गजेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य, आईटीआई एनआईटी-4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें