आईटीआई में दाखिले के लिए कल जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट
- जिले की पांच आईटीआई में 1932 विद्यार्थी ले सकेंगे दाखिला
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दाखिले के लिए आईटीआई में आवेदन कर चुके विद्यार्थियों के लिए सोमवार को पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। प्रदेश स्तर पर 1 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आवेदन किए हैं। आवेदन के आधार पर उच्च रैंक विद्यार्थियों की पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
आईटीआई फरीदाबाद में 21 ट्रेडों पर 960 सीटों के लिए आवेदन किए गए। आईटीआई फेतहपुर बिल्लोच में 11 ट्रेडों पर 320 विद्यार्थियों को दाखिले का इंतजार है। आईटीआई पाली में 8 टे्रडों पर 256 सीटों पर के लिए आवेदन किए जा सके। ओल्ड फरीदाबाद स्थित महिला आईटीआई में 7 ट्रेडों पर 204 आवेदन 18 जुलाई तक किए गए। ऊंचा गांव स्थित आईटीआई में 7 ट्रेडों के लिए 192 सीटों पर पहली मेरिट लिस्ट जारी करने की तैयारी है। इलेक्ट्रोनिक्स, फिटर, मके निकल टूल एंड डाई, सिलाई टेक्नॉलॉजी टे्रडों पर विद्यार्थियों का आवेदन रुझान ज्यादा रहा। विद्यार्थियों को दाखिले के लिए जारी पहली मेरिट लिस्ट पोर्टल पर भी देखने को मिलेगी।
पहली मेरिट की तारीख में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। दाखिले के लिए विद्यार्थियों का रुझान पहले दिन से ही दिखने लगता है, लोकप्रिय ट्रेड पर पहले दो दिनों में ही सीट पूरी हो जाती है।
-गजेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य, एनआईटी- 4 आईटीआई