फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौदी में डूबने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हौदी में डूबने से बालक की मौत
फरीदाबाद। गर्मी में अन्य बच्चों के साथ हौदी में नहा रहे ढाई साल के कमल की पैर फिसलने से डूब कर मौत हो गई। घटना ग्रीन फील्ड कॉलोनी के गेट नंबर पांच के पास बनी मजदूरों की झुग्गी के पास हुई।
विज्ञापन

ग्रीन फील्ड कॉलोनी में निर्माणाधीन इमारतों के लिए मध्य प्रदेश के मजदूर परिवार गेट नंबर पांच के पास झुग्गियां बना कर रह रहे हैं। मजदूरों और निर्माण के दौरान पानी की जरूरत के लिए झुग्गियों के पास ही करीब चार फीट ऊंची हौदी बनाई गई है। सोमवार दोपहर मजदूरों के 10-12 बच्चे हौदी में नहा रहे थे। मजदूर मुकेश का ढाई साल का बच्चा कमल भी उनके साथ गया था, पैर फिसलने पर वह हौदी में गिर गया। बच्चे शोर मचाते हुए झुग्गी में आराम कर रहे मुकेश के पास पहुंचे। मुकेश मौके पर पहुंच कर जब तक उसे पानी से बाहर निकालता, उसकी सांसें थम चुकी थीं। ग्रीन फील्ड चौकी इंचार्ज ने बताया कि पिता की शिकायत पर पंचनामा भर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें