फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बच्चे की मौत
फरीदाबाद। धीरज नगर में अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 14 वर्षीय छात्र सुुंदरम कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। धीरज नगर में ही स्थित सीबीएफ पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाला सुंदरम कुमार दो बजे छुट्टी होने पर स्कूल से पैदल ही घर जा रहा था। रास्ते में सामने से आती अनियंत्रित गति ट्रैक्टर ट्राली ने बच्चे को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने सुंदरम कुमार को उठा कर बीके सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच कर रहे खेड़ीपुल थाने के एएसआई विजयपाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुुपुर्द कर दिया गया, परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर दोषी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें