फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 180 किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। डबुआ-पाली रोड पर पुलिस ने फर्नीचर गोदाम से 180 किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद कर सुमित सचदेवा को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिना लाइसेंस और परमिट के पटाखे बेचने के लिए गोदाम में रखे हुए था। पुलिस ने छह नवंबर को उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि श्रीराम धर्मकांटे वाली गली में सोनू के फर्नीचर गोदाम में पटाखे रखे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोदाम की जांच की तो तीन पेटियों में स्काई शॉट, अनार और अन्य प्रतिबंधित पटाखे मिले। आरोपी सुमित (36) इन पटाखों को रखने और बेचने का कोई लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा सका। धर्मकांटे पर वजन कराने पर पटाखों का कुल वजन 180 किलो मिला। पुलिस ने पेटियां कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें