150 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ स्थित एड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के तहत अंडर-14 बालक वर्ग की कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें फरीदाबाद और बल्लभगढ़ खंड के 150 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दोनों खंडों के कुल 18 खिलाड़ियों ने बाजी मारकर जिला स्तरीय स्पर्धा के लिए अपनी जगह पक्की की।
फरीदाबाद खंड से अर्नव नेगी (30 किग्रा), तन्मय (35 किग्रा), जय सिंह (40 किग्रा), आरव (45 किग्रा), समीर (50 किग्रा), देवेन (55 किग्रा), गौरव (60 किग्रा) और लक्ष्य (+60 किग्रा) ने अपने-अपने भार वर्ग में जीत दर्ज की। वहीं बल्लभगढ़ खंड से अनुराग (20 किग्रा), कृष्णा (25 किग्रा), ध्रुव (30 किग्रा), देवेंद्र (35 किग्रा), पीयूष (40 किग्रा), मानविक (45 किग्रा), कुणाल सिंह (50 किग्रा), आर्यन कुशवाहा (55 किग्रा), रौनक (60 किग्रा) और मृत्युंजय (60 किग्रा) ने सफलता प्राप्त की। ब्लॉक स्तर पर विजयी होने वाले सभी खिलाड़ी जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में अपने-अपने खंड का प्रतिनिधित्व करते हुए दम दिखाएंगे।