फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

175 नए संक्रमित, 289 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 44 हजार के पार हो चुका है। सोमवार को जिले में 175 नए मरीजों की पहचान की गई। इसी दौरान 289 मरीज स्वस्थ भी हुए। बीते दो दिन से जिले में मौत के आंकड़ों पर लगाम है। हालांकि, अब तक 385 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं, संक्रमितों का कुल आंकड़ा 44,086 हो चुका है। इसमें से 42 हजार 684 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट 96.8 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। फिलहाल जिले में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1017 है। इनमें से 191 अस्पतालों में भर्ती हैं। शेष 826 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अस्पतालों में भर्ती 37 मरीजों की हालत गंभीर है। इसमें से 10 वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में कोरोना के मामले दोगुने होने की दर 92.2 दिन है। बीते 24 घंटे में 2138 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 1280 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें