फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईकोग्रीन कर्मचारी वसूल रहे मनमाना चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मनमाना शुल्क लेने पर ही उठाया जाता है कूड़ा
विज्ञापन


फरीदाबाद। ग्रीन फील्ड कॉलोनी में घरों से कूड़ा उठाने के नाम पर लोगों से मनमाना शुल्क वसूला जा रहा है, पैसे न देने पर ईकोग्रीन कर्मचारी कूड़ा नहीं उठाते है। इससे लोग काफी परेशान हैं। लोगों ने इसकी शिकायत थाना सूरजकुंड पुलिस प्रभारी से की है।
ग्रीन फील्ड कॉलोनी आरडब्ल्यूए प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने बताया कि कॉलोनी में ईको ग्रीन कंपनी 59 रुपये प्रति घर से कूड़ा उठाने के रूप में लेती थी मगर पिछले एक वर्ष से ईकोग्रीन कर्मचारी लोगों से मनमाना चार्ज वसूल रहे हैं। पैसे लेने के बाद लोगों को रसीद नहीं दी जाती है। कर्मचारियों की मनमानी का जब विरोध करते है तो वह झगड़ने लगते हैं। लोगों का आरोप है कि जो लोग कर्मचारियों के मन मुताबिक रुपये देते हैं उनके यहां से कूड़ा उठाया जाता है और जो नहीं देते उनके यहां से कूड़ा नहीं उठाते हैं। इससे लोगों के घरों में कूड़े का ढेर लगा रहता है। मजबूरीवश लोगों को इधर-उधर कूड़ा फेंकना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस तरह की समस्या पिछले वर्ष भी आई थी। तब लोगों ने नगर निगम आयुक्त को इसकी शिकायत की थी। निगमायुक्त के आदेश पर समाधान भी हो गया था, मगर ईको ग्रीन कंपनी का मनमाना चार्ज वसूलने का खेल एक बार फिर शुरू हो गया है। थाना प्रभारी अर्जुन ने लोगों को आश्वासन दिया है कि जल्द समाधान करवाया जाएगा। इस अवसर पर पारुल बावा, नूतन शर्मा, श्वेता, सरीन, रमा और संगीता आदि लोग थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें