भिवानी ने जीता महिला फुटबॉल का खिताब
- पंचकुला की टीम रही रनरअप
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में जिला भिवानी की टीम ने फाइनल मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया है। टीम ने पंचकुला टीम से बिना किसी मशक्कत के 3-0 से मुकाबला जीता।
सेमीफाइनल मुकाबले में दो मैच खेले गए। फरीदाबाद बनाम पंचकुला और भिवानी बनाम कैथल के बीच मुकाबला कराया गया। इसमें इसमें फरीदाबाद पर पंचकुला ने 2-0 से बढ़त बनाई। इसी तरह कैथल की टीम 3-0 के अंतर से बाहर हो गई। फाइनल मुकाबला पंचकूला और भिवानी की टीम के बीच खेला गया। भिवानी की टीम ने काफी दमदार प्रदर्शन के साथ मैच खेला। इसमें प्रतिदवंदी टीम बिना कोई गोल किए ढेर हो गई।
फाइनल मुकाबले में 3-0 के अंतर से भिवानी ने जीत दर्ज की। प्रदेश फुटबाल एसोसिएशन सचिव ललित चौधरी ने विजेता व रनरअप टीम को पुरस्कृत किया। भिवानी टीम की ऋतु रानी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया।