फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री में आग लगने से झुलसे मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्ट्री में आग लगने से झुलसे मजदूर की मौत
विज्ञापन

फरीदाबाद। थाना सेक्टर-55 के अंतर्गत पाली क्षेत्र में बटन बनाने वाली एक फैक्ट्री में गत 25 मई को मशीन में अचानक आग लगने से चार मजदूर झुलस गए थे। इनमें से एक मजदूर की शुक्रवार रात मौत हो गई, जबकि तीर अन्य का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। तीनों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने मृतक मजदूर की पत्नी की शिकायत पर फैक्ट्री मालिक के खिलाफ लापरवाही से मौत की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुभाष कॉलोनी निवासी बिंदू देवी ने पुलिस को बताया कि उसका पति सुदर्शन मौर्य पाली स्थित एक बटन बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। गत 25 मई को फैक्ट्री में काम करने के दौरान मशीन में अचानक आग लग गई। इससे सुदर्शन सहित चार मजदूर झुलस गए थे। सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार रात को उपचार के दौरान सुदर्शन की मौत हो गई। पत्नी ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री मालिक अनिल ग्रोवर पुरानी हो चुकी मशीनों पर काम करा रहा था और उसकी लापरवाही से यह हादसा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें