फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रोजगार मेले में 168 युवाओं का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
-फतेहपुर बिल्लौच आईटीआई में मेले का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फतेहपुर बिल्लौच स्थित आईटीआई परिसर में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 380 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें से साक्षात्कार के माध्यम से 168 युवाओं का चयन किया गया। इस मेले में करीब 15 से 20 कंपनियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


रोजगार मेले का शुभारंभ फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को केवल नौकरी पाने पर नहीं बल्कि अपने कौशल और ज्ञान को विकसित करने पर ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर आईटीआई के प्रिंसिपल व नोडल अधिकारी भगत सिंह एवं श्याम तेवतिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें