फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: उज्ज्वल बने मैन ऑफ द मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्लैज हैमर क्रिकेट मैदान पर शनिवार को 20 ओवर मुकाबला खेला गया जिसमें क्रिकईगल ने फरीदाबाद एनर्जेटिक को दो विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फरीदाबाद ने आठ विकेट खोकर 184 रन का स्कोर खड़ा किया। योगेश ने 73, सलमान ने 32 और सुमित ने 26 रन बनाए। क्रिकईगल से अनिल ने दो और उज्ज्वल, दर्श, अंबीर व जीत ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। जवाब में क्रिकईगल ने दो विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। उज्ज्वल ने 67, गौरव ने 30 और लक्ष्य ने 28 रन बनाए। फरीदाबाद से सलमान व ललित ने तीन-तीन और चंदन व विकास ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। उज्ज्वल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें