फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शानदार बल्लेबाजी के लिए रोहन बने मैन ऑफ द मैच

Sat, 23 Mar 2019 10:50 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मानव रचना विश्वविद्यालय क्रिकेट मैदान पर चल रहे कार्पोरेट क्रिकेट चैलेंज मुकाबले में शनिवार को पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। रोहन की शानदार बल्लेबाजी के दम पर एशियन अस्पताल की टीम ने एक्सचेंजर की टीम को 109 रन से हराया। शानदार बल्लेबाजी के लिए रोहन को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

विज्ञापन


मानव रचना के खेल विभाग निदेशक सरकार तलवार ने बताया कि एशियन अस्पताल की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए। बल्लेबाज रोहन ने 33 गेदों में 86 रन, करण ने 71 रन और इमरान ने 24 रन बनाए।

एक्सचेंजर टीम के गेंदबाज ईशान ने तीन विकेट, मन्नू और राहुल ने एक-एक विकेट ली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एक्सचेंजर की टीम 17 ओवर में 147 रन ऑल आउट हो गई। बल्लेबाज करण ने 37, ईशान ने 32 रन और राहुल ने 21 रन की पारी खेली। एशियन अस्पताल टीम के गेंदबाज अभिषेक और अर्जुन ने तीन-तीन विकेट, नीरज ने दो विकेट और सीजू ने एक विकेट ली। एशियन की टीम ने यह मुकाबला 109 से अपने नाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें