फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली पर मिलेगा बल्लभगढ़ मेट्रो का तोहफा, ट्रायल रन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़ तक मेट्रो का ट्रायल रन शुरू, दीवाली पर मिलेगा तोहफा
विज्ञापन


फरीदाबाद। शहरवासियों को इस दीवाली पर बल्लभगढ़ मेट्रो का तोहफा मिलने की उम्मीद है। शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने वाईएमसीए से बल्लभगढ़ तक मेट्रो का ट्रायल रन शुरू कर दिया है। ट्रायल रन से पहले वाईएमसीए स्टेशन पर विधिवत पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़ा गया। इसके बाद 11 बजे बल्लभगढ़ तक ट्रायल रन शुरू हुआ। ट्रायल रन एक माह तक चलेगा। इस दौरान प्रत्येक कोण से सुरक्षा संबंधी जांच पूरी की जाएंगी।
ट्रायल रन के दौरान डीएमआरसी अधिकारी एस्कॉटर्स मुजेसर से बल्लभगढ़ के बीच मेट्रो की सिग्नल प्रणाली, ट्रैक, ओवरहेड इलेक्ट्रिक सिस्टम सहित स्पीड, ब्रेक, लोड आदि की टेस्टिंग करेंगे। करीब 3.5 किलोमीटर लंबे इस स्ट्रेच पर दो मेट्रो स्टेशन एनसीबी कॉलोनी व बल्लभगढ़ आएंगे। 6 सितंबर 2015 को दिल्ली-फरीदाबाद के बीच मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद से ही बल्लभगढ़ तक मेट्रो विस्तार के लिए काम तेजी से शुरू हो गया था। इस दौरान डीएमआरसी के समक्ष काफी अड़चनें भी आई और कई बार डेडलाइन मिस हुई, मगर अब उम्मीद है कि अक्तूबर अंत तक मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर से अनुमति मिलने के बाद बल्लभगढ़ तक मेट्रो दौड़ने लगेगी।
विज्ञापन

ट्रायल रन के दौरान डीएमआरसी के सलाहकार राजीव गर्ग के अलावा मुख्य अभियंता (प्रोजेक्ट) आरपी कौशर, मुख्य अभियंता (इलेक्ट्रिकल) जगदीश कुमार, परियोजना अधिकारी संजय श्रीवास्तव सहित काफी संख्या अधिकारी मौजूद थे।

बल्लभगढ़ से सीधे पहुंचेंगे कश्मीरी गेट
डीएमआरसी ने वायलेट लाइन को कश्मीरी गेट तक शुरू कर दिया है। ऐसे में बल्लभगढ़ मेट्रो शुरू होने के बाद लोग कश्मीरी गेट तक का 46 किलोमीटर लंबा सफर बिना किसी परेशानी का पूरा किया जा सकेगा। बल्लभगढ़ तक मेट्रो का विस्तार हो जाने से बल्लभगढ़ सीधे कश्मीरी गेट से जुड़ जाएगा। इससे बल्लभगढ़ क्षेत्र के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। एनसीबी मेट्रो स्टेशन से सेक्टर 4 आर, 6, 8, सिही गांव, सेक्टर 3 के लोगों को मेट्रो का लाभ मिलेगा। वहीं बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन से बल्लभगढ़ शहर, सेक्टर 2, आईएमटी, सेक्टर 55, 56, 24, 25 व एनआईटी एरिया के साथ, बल्लभगढ़ के आसपास बनी लगभग 51 कॉलोनियों के लोग मेट्रो स्टेशन का इस्तेमाल कर सकेंगे।

मेट्रो से जुड़ने वाला हरियाणा का चौथा शहर
गुरुग्राम, फरीदाबाद और बहादुरगढ़ के बाद बल्लभगढ़ मेट्रो से जुड़ने वाला चौथा शहर होगा। वर्ष 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बल्लभगढ़ तक मेट्रो विस्तार के कार्य को हरी झंडी दी थी, जिसे प्रदेश की मनोहर सरकार ने अमलीजामा पहनाया। बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन इस सेक्शन का सबसे बड़ा स्टेशन होगा और डीएमआरसी की उसमें मॉल खोलने की भी योजना है।
विज्ञापन


कोट
शुक्रवार को बल्लभगढ़ तक मेट्रो का ट्रायल रन शुरू किया गया है। करीब एक माह तक चलने वाले इस ट्रायल के दौरान विभिन्न सुरक्षा पहलुओं की जांच की जाएगी। इसके बाद मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर उसका निरीक्षण करेंगे और रिपोर्ट देंगे। उम्मीद है कि अक्तूबर के अंत तक सभी टेस्ट होने के बाद लोगों के लिए बल्लभगढ़ तक मेट्रो शुरू हो जाएगी।
- हिमांग्शु शर्मा, प्रवक्ता, डीएमआरसी

फरीदाबाद मेट्रो संबंधी कुछ बातें
- अभी हैं 9 स्टेशन सराय ख्वाजा, एनएचपीसी चौक, मेवला महाराजपुर, सेक्टर-27ए, बड़खल, ओल्ड फरीदाबाद, अजरौंदा चौक, बाटा चौक और एस्कॉर्ट मुजेसर (वाईएमसीए)
- बदरपुर से वाईएमसीए तक 13.875 किलोमीटर है मेट्रो लाइन
- 2494 करोड़ की लागत आई थी बदरपुर से वाईएमसीए तक मेट्रो प्रोजेक्ट पर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें