फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यभार कम होने पर शिक्षक पढ़ाएंगे अन्य कक्षाओं को

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कार्यभार कम होने पर शिक्षक पढ़ाएंगे अन्य कक्षाओं को
फरीदाबाद। बोर्ड परीक्षा परिणाम खराब आने के बाद सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर काम किया जा रहा है। अब विद्यार्थियों की पढ़ाई को प्रभावित होने से बचाने के लिए अन्य कक्षा के शिक्षक पढ़ाते नजर आएंगे। इसके लिए कार्य भार कम होने के साथ शिक्षक का योग्यता पूरी करना जरूरी होगा। यदि शिक्षक दोनों शर्तें पूरी करता है, वह रिक्त पद की एवज में पढ़ाई से इन्कार नहीं कर सकेगा। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। शिक्षकों से काम लेने की जिम्मेदारी स्कूल मुखिया की होगी। यदि प्राथमिक शिक्षक के पास कार्य कम है तो उसेे कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाओं को पढ़ा सकते हैं। इसके अलावा उच्च प्राथमिक कक्षाओं में कार्य कम होने पर 12वीं तक की कक्षाओं को पढ़ा सकेंगे। इसके लिए उनके पास योग्यता को पूरा करना जरूरी है। इसी तरह से पीजीटी व व्याख्याता अगर किसी स्कूल में ज्यादा हैं और प्राथमिक उच्च प्राथमिक कक्षाओं में शिक्षकों की कमी है तो पढ़ाने से मना नहीं कर सकेंगे। विभाग के संयुक्त सचिव विरेंद्र सिंह ने इसको लेकर निर्देशित कर दिया है। शिक्षकों के पास कार्य भार अधिक होने पर वह अन्य कक्षाओं को नहीं पढ़ा सकेंगे। स्कूल मुखिया को तय करना होगा कि किस शिक्षक के पास अधिक कार्यभार है किस शिक्षक के पास कम। जिला शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निदेशालय ने पत्र जारी कर दिया है। अगर किसी शिक्षक के पास कार्यभार कम है। योग्यता पूरी करता है, तो अन्य कक्षाओं को पढ़ा सकता है। स्कूल मुखिया की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें