फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग का स्पेशल राखी लिफाफा बना पहली पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुगंध बिखेरता स्पेशल राखी लिफाफा बना बहनों का अज़ीज
विज्ञापन

फरीदाबाद।
इस बार डाक विभाग का स्पेशल राखी लिफाफा बहनों के लिए पहली पसंद साबित हो रहा है। इस सुगंधित लिफाफे का इतना क्रेज है कि अधिकतर डाकघरों में इसकी कमी हो गई है। इसके अलावा मुख्य डाकघर में भी लिफाफे नहीं हैं। बताया जा रहा है कि सुरक्षित और समय से पहले पहुंचने के चलते इसे बहनों द्वारा सबसे अधिक खरीदा जा रहा है। सात अगस्त को रक्षाबंधन पर्व में अब एक सप्ताह का समय शेष रह गया है। ऐेसे में अब विभाग जरूरत वाले डाकघरों पर लिफाफे पहुंचाने का काम कर रहा है।
फरीदाबाद डाक मंडल में इस वर्ष 17 हजार 800 लिफाफे की मांग भेजी थी, जो इक्का दुक्का स्थानों को छोड़कर लगभग पूरी हो गई है। बताया जा रहा है कि गत वर्ष विभाग ने 20 हजार लिफाफे मंगवाए थे, जो शेष रह गए थे। जिस कारण से इस बार कटौती हुई। विभाग ने 10 जुलाई 2017 से राखी लिफाफे देने का काम शुरू किया था। स्पीड पोस्ट से भी तेजी से पहुंचने के कारण लोग कोरियर सेवा की बजाय इसे प्राथमिकता दे रहे हैं। यह देश के किसी भी कोने में तीन से चार दिन में पहुंच जाता है। यह रंगीन होने के कारण अन्य लिफाफों से अलग दिखता है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस व्यवस्था का उद्देश्य व्यवसाय नहीं है, लोगों से जुड़ना है।
विज्ञापन


वाटरप्रुफ होने के कारण बढ़ा क्रेज
डाक विभाग का स्पेशल राखी लिफाफा वाटरप्रुफ होने के कारण सबसे सुरक्षित है। बारिश होने के बावजूद भाई बहन के रिश्ते की राखी को नुकसान नहीं होगा। इसे इस तरह बनाया गया है कि इस पर डाक टिकट लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। इस लिफाफे पर राखी बनी होने के कारण यह सबसे अलग नजर आता है।
विज्ञापन


कोट
डाक विभाग ने स्पेशल राखी लिफाफा जारी किया है। इस लिफाफे के प्रति काफी उत्साह नजर आया। डाक विभाग का उद्देश्य लोगों से जुडना है। यह वाटरप्रुफ एवं तेजी से पहुंचने के कारण अधिक पसंद किया गया। जिन डाकघरों में शेष रह गए हैं, वहां से लेकर जरूरत वाले डाकघरों में पहुंचाया जा रहा है।
-रोहताश सिंह, मुख्य डाकघर अधीक्षक, फरीदाबाद मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें