फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

152 नए संक्रमित मिले, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमितों की संख्या जल्द ही 13 हजार पार होने वाली है। बुधवार को जिले में 152 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं उपचाराधीन एक मरीज की मौत हो गई। वहीं, 122 मरीज कोरोना को मात देने में सफल हुए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सेक्टर-77 निवासी 57 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई है। अभी तक जिले में कुल 173 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इनमें से अधिकतर लोग ऐसे थे, जिन्हें दूसरी गंभीर बीमारियां थी। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 152 कोरोना संक्रमित चिन्हित किए गए हैं, जो गांव गड़खेड़ा, नंगला, सेक्टर 7, सेक्टर 28, स्प्रिंगफील्ड कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, सेक्टर-8, सेक्टर-55, सुभाष कॉलोनी, दयालपुर, भारत कॉलोनी, सेक्टर-15, सेक्टर-3, तिगांव, नीमका जेल, सेक्टर-9, इंदिरा काम्प्लेक्स, जीवन नगर, सेक्टर-11, सेक्टर-77, बड़खल, सेक्टर-86, सेक्टर-85, सेक्टर-82, सेक्टर-88, वियज नगर, सेक्टर-80, चामर्सवुड विलेज, डबुआ कॉलोनी, एसजीएम नगर, एसी नगर, एनआईटी 2, एनआईटी 1, सेक्टर-16, सेक्टर-56, सेक्टर-78 से संबंधित रहे। जिले में फिलहाल 819 एक्टिव केस हैं। इनमें से 261 मरीज अस्पताल में और 558 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि फिलहाल 39 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसमें से 7 मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। जिले में कुल 12966 संक्रमित मिले हैं, जिसमें से 11974 मरीज ठीक हो गए हैं। अब तक 1 लाख 41 हजार 145 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 302 की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें