फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा की शीशी टूटने से फैली गंध, उड़ी गैस लीक होने की अफवाह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दवा की शीशी टूटने से फैली गंध, गैस लीक होने की अफवाह
फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार देर शाम अचानक एक दवा की शीशी टूटने से उसकी गंध फैल गई। इससे अस्पताल में गैस लीक होने की अफवाह फैल गई। अफवाह थी कि अस्पताल में गैस लीक होने से कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

इस पर मीडियाकर्मी अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। अस्पताल प्रबंधन ने इसे कोरी अफवाह बताते हुए खंडन किया। अस्पताल के एक प्रवक्ता ने गैस लीक होने की खबर को कोरी अफवाह करार देते हुए बताया कि दवा की एक शीशी टूटने पर तीखी गंध हो गई थी। इससे कुछ लोगों ने गैस लीक होने की अफवाह फैला दी। अस्पताल प्रबंधन ने किसी भी प्रकार की कोई कैजुअल्टी होने या गैस लीक कांड होने से साफ इनकार किया है। प्रबंधन का कहना है कि दवा की गंध से अस्पताल में भर्ती किसी मरीज अथवा उनके तीमारदारों को कुछ नहीं हुआ है। अस्पताल में सब कुछ सामान्य है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें