छात्र विरोधी है भाजपा : कृष्ण अत्री
फरीदाबाद। अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे एनएसयूआई छात्र संगठन समर्थकों ने भाजपा मुरदाबाद के नारे लगाकर प्रदेश सरकार का विरोध किया। बृहस्पतिवार को छात्र संगठन ने रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर आए भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा और उपमहापौर देवेंद्र चौधरी पर छात्र विरोधी होने का आरोप लगाया। छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री ने कहा कि छात्रों ने अपनी स्थिति से अवगत कराने के लिए भाजपा प्रतिनिधियों से मिलना चाहा। इस पर भाजपा प्रतिनिधियों ने छात्र संगठन समर्थकों से मिलने से मना कर दिया। कृष्ण अत्री का कहना है कि छात्र हितों के लिए धरने पर बैठे प्रतिनिधियों पर मौजूदा सरकार ने लाठी चार्ज तक कराया। इसके बावजूद अपनी जायज मांगों का संगठन शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ब्यूरो