फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईकोग्रीन कंपनी के दफ्तर पर हमलाकर सफाईकर्मियों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ईकोग्रीन कंपनी के दफ्तर पर हमलाकर सफाईकर्मियों को पीटा
विज्ञापन


फरीदाबाद। शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कर रही ईको ग्रीन कंपनी के सेक्टर 16 स्थित कार्यालय में अराजक तत्वों ने घुस कर सफाईकर्मियों को पीट दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावर नगर निगम के हड़ताली सफाईकर्मी थे। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा उनकी शिकायत पर पांच नामजद सहित अन्य हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सेक्टर 16 के मकान नंबर 663 में ईको ग्रीन का कार्यालय है। रविवार सुबह कार्यालय में सफाईकर्मी सुमन, रीना, महेश कुमार, विशाल और दीपक मौजूद थे। आरोप है कि कुछ लोग कार्यालय में जबरन घुस आए और सफाईकर्मियों से मारपीट शुरू कर दी। यह लोग सफाईकर्मियों को काम पर जाने से रोकना चाहते थे। मारपीट में सुमन, रीना, महेश कुमार, विशाल और दीपक को चोटें आईं। कुछ लोग बीच बचाव करने को आगे बढ़े तो हमलावर धमकियां देते हुए भाग निकले। शिकायतकर्ता महेश का आरोप है कि हमलावर नगर निगम के सफाईकर्मी थे जिनमें वह गुरुचरण, नानक, रविंदर, महेश और शक्ति को पहचानता है बाकी को सामने आने पर पहचान लेगा। चौकी इंचार्ज सेक्टर 16 ने बताया कि महेश की तहरीर पर पांच नामजद सहित अन्य के खिलाफ घर में घुसने, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें