फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंटिंग कंपनी का बॉयलर फटा, सात कर्मी चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रिंटिंग कंपनी का बॉयलर फटा, सात कर्मी चोटिल
फरीदाबाद। सेक्टर 31 थाना क्षेत्र स्थित सुकृति प्रिंटिंग कंपनी में रविवार सुबह करीब नौ बजे बॉयलर की छत फट गई। बॉयलर जिस शेड के नीचे था उसकी सीमेंट की छत टूट कर दूर तक फैल गई।
विज्ञापन

हादसे में बॉयलर के पास काम कर रहे राजेेंद्र नाम के कर्मचारी के हाथ पैर में चोटें आई। सीमेंट शीट के टुकड़े लगने से प्लॉट नंबर 69 और 70 में काम कर रहे छह लोग चोटिल हुए। राजेंद्र को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य चोटिल कर्मचारियों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। हादसे की शिकायत अभी नहीं दी गई है। सेक्टर-31 थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सुकृति कंपनी में कपड़ा रंगाई का काम होता है। रविवार सुबह राजेंद्र हेल्पर कंपनी के अंदर सफाई कर रहा था। इस दौरान बॉयलर फट गया। सूचना मिलते ही दोनों कंपनी का प्रबंधन आ गया और घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया। एसएचओ के अनुसार अभी घायलों ने बयान नहीं दिए हैं। किसी को अधिक चोट नहीं लगी है। तीन का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घायलों के बयान के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें