फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हर राशन डिपो पर अब 150 उपभोक्ताओं का होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले सोशल ऑडिट के तहत 25 उपभोक्ताओं की ही भरी जाती थी शीट
विज्ञापन

अब 100 से 125 अतिरिक्त उपभोक्ताओं से भी ली जाएगी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सरकारी राशन की कालाबाजारी रोकने और पात्र उपभोक्ताओं तक निर्धारित मात्रा में राशन पहुंचना सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सत्यापन का दायरा बढ़ाने का फैसला किया है। अब जिले के प्रत्येक राशन डिपो पर पहले की तरह 25 नहीं, बल्कि कुल 150 उपभोक्ताओं का सत्यापन किया जाएगा। पहले सोशल ऑडिट के तहत 25 उपभोक्ताओं की प्रोफार्मा शीट भरकर राशन वितरण की जांच की जाती थी। अब इसके अलावा 100 से 125 अतिरिक्त उपभोक्ताओं से भी राशन मिलने की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन


जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर गिरीश मिश्रा ने बताया कि पहले सोशल ऑडिट के तहत 25 उपभोक्ताओं का सत्यापन किया जाता था। अब इस प्रक्रिया के अतिरिक्त 100 से 125 अन्य उपभोक्ताओं से भी जानकारी लेकर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी पात्र लोगों को नियमों के अनुसार राशन मिल रहा है या नहीं। सत्यापन का दायरा बढ़ाने से राशन वितरण में गड़बड़ी सामने आने की संभावना बढ़ेगी और डिपो होल्डरों की जवाबदेही भी तय हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें