फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ताइक्वांडो में जिले की 15 बालिकाएं दिखाएंगी दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकुला में चार सितंबर से आयोजित होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की बालिकाओं की ताइक्वांडो प्रतियोगिता चार सितंबर से पंचकुला में शुरू होगी। इसमें जिले की 15 खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में हिस्सा लेंगी। इसको लेकर खिलाड़ियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और टीम बृहस्पतिवार को पंचकुला के लिए रवाना होगी।

प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी। आयोजकों के अनुसार चार सितंबर को प्रतियोगिता में शामिल होने वाली सभी टीमों पहुंचेगी। इसके बाद टीम मीटिंग आयोजित की जाएगी, जिसमें खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों को प्रतियोगिता से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच सितंबर को अंडर-14 आयु वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद छह सितंबर को अंडर-17 और सात सितंबर को अंडर-19 वर्ग की खिलाड़ी मुकाबलों में उतरेंगी। फरीदाबाद की खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें