फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मीडिया के छात्रों के लिए 15 दिवसीय शीतकालीन इंटर्नशिप शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियोग्राफी, एडिटिंग, पेज मेकिंग, टाइपिंग और फिल्म मेकिंग की बारीकियां सीखेंगे छात्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा शुक्रवार को शीतकालीन इंटर्नशिप का शुभारंभ किया गया। 15 दिवसीय इंटर्नशिप के अंतर्गत छात्र फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, एडिटिंग, पेज मेकिंग, टाइपिंग, ग्राफिक, एनिमेशन, थ्रीडी, फिल्म मेकिंग की बारीकियां सीखेंगे। विभाग के संचार क्लब एवं दृश्य क्लब की शीतकालीन इंटर्नशिप में मीडिया और विजुअल कम्युनिकेशन के 40 विद्यार्थी शामिल रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. संजय कौशिक और जेसी बोस विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो.राजीव कुमार उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में फिल्म मेकर, लेखक एवं फोटोजर्नलिस्ट शिवानी पांडेय मौजूद रहीं। इस अवसर छात्रों को संबोधित करते हुए संजय कौशिक ने कहा कि विकसित भारत 2047 का सपना आपके परिश्रम पर टिका है। यदि आपके काम में जज्बा हो, तो हम 2047 से पहले भी विकसित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जेसी बोस विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो.राजीव कुमार ने कहा कि मीडिया क्षेत्र के बदलते परिवेश में आने वाली भविष्य की चुनौतियों के लिए विद्यार्थियों को तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए व्यावहारिक दक्षता प्राप्त करने के लिए इंटर्नशिप मील का पत्थर साबित होगी। विशिष्ट अतिथि शिवानी पांडेय ने कहा कि कैमरा, वीडियो, एडिटिंग और प्रिंट मीडिया की व्यावहारिक दुनिया में उतरकर ही आप समझ पाएंगे कि आप वास्तव में क्या बनना चाहते हैं। यह इंटर्नशिप आपको आपके करियर की सही दिशा दिखाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें