फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

149 नए कोरोना संक्रमित मिले, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या करीब दस हजार पहुंच चुकी है। शनिवार को 149 नए मरीज मिले जबकि एक की मौत हो गई। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 9977 हो गई है। 161 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। फिलहाल 870 मरीज उपचाराधीन हैं, ज्यादातर का इलाज होम आइसोलेशन में जारी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को कोरोना संक्रमित मरीज सुभाष कॉलोनी, चावाला कॉलोनी, सेक्टर 23 ए, सेक्टर 16, डबुआ कॉलोनी, संजय कॉलोनी, एसी नगर, जवाहर कॉलोनी के अलावा ओल्ड फरीदाबाद, एनआईटी फरीदाबाद व बल्लभगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों से चिन्हित किए गए। वहीं सुरूरपुर गांव की 56 वर्षीय महिला पहले से ही कई बीमारियों से पीड़ित थीं, जिनकी मौत हो गई। मौजूदा समय में 571 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में जारी है जबकि 299 मरीजों का इलाज अस्पताल में जारी है। दाखिल 40 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनमें से 10 को वेंटिलेटर पर रखा गया है। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉॅ. रामभगत ने बताया कि जिले में अभी तक 8968 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। प्रत्येक एक लाख लोगों पर 4977 लोगों के टेस्ट किए जा रहे हैं। जिले में अभी तक 89584 सैंपल लिए जा चुके हैं। अभी 442 की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें