फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदा लगाकर युवक ने दी जान, महिला के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र की भीम बस्ती में रहने वाले 27 वर्षीय युवक मिलन सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह एक टायर के शोरूम में अकाउंटेंट की नौकरी करता था। युवक के पिता वीर सिंह ने 40 साल की एक महिला पर युवक को प्रेम जाल में फंसाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला युवक पर शादी का दबाव बना रही थी। इससे तंग आकर युवक ने फंदा लगा लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया और महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई हरवीर ने बताया कि वीर सिंह ने दी शिकायत में बताया है कि उनके बेटे मिलन की उम्र 27 वर्ष थी। वह चार बहनों में इकलौता भाई था। वह एक टायर के शोरूम में पिछले दो-तीन साल से अकाउंटेंट की नौकरी कर रहा था। आरोप है कि उसे राजीव नगर वाल्मीकि पार्क के पास रहने वाली करीब 40 साल की एक महिला अनिता उर्फ पायल ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। उसके तीन बच्चे भी हैं। महिला मिलन पर शादी का दबाव बना रही थी। वह उसे पिता व परिवार के लोगों के पास भी नहीं जाने देती थी। इस वजह से वह काफी परेशान रहने लगा था। आरोप है कि दो-तीन माह के दौरान ही बेटे मिलन ने उनसे करीब 80 हजार रुपये लेकर महिला को दिए व उस पर खर्च किए। महिला उसे अपने संबंधों को लेकर प्रताड़ित कर रही थी। इसके बारे में उसने कुछ दिन पहले उन्हें बताया भी था। आरोप है कि इसी प्रताड़ना से तंग आकर मिलन ने महिला के घर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें