फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर तीन माह में 1.49 लाख चालान

विज्ञापन
फरीदाबाद में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का चालान काटते पुलिसकर्मी । स्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। यातायात पुलिस फरीदाबाद की ओर से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस की ओर से इस वर्ष 3 माह में अब तक कुल 1,49,717 चालान किए गए हैं।

मार्च माह में यातायात पुलिस की ओर से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 56,220 चालान किए गए। इसमें तेज गति से वाहन चलाने पर 7167, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 3670 और बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर 1502 चालान किए गए। इसके साथ ही बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के 25057, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के 674, ट्रिपल राइडिंग के 1794, ब्लैक फिल्म के 1435, सीट बेल्ट 1318 और लेन चेंज करने पर 6108 चालान शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि तेज गति, गलत दिशा, बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट, नशे में वाहन चलाना व लेन अनुशासन का उल्लंघन सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं। इन पर नियंत्रण करना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से नियमित रूप से अभियान चलाकर यातायात नियमों की उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। फरीदाबाद पुलिस का उद्देश्य दंड नहीं, बल्कि सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं दुर्घटना-मुक्त यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन


फरीदाबाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन चालक अपनी व अन्य लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें। नियमों की अनदेखी न केवल जान-माल के लिए खतरा है बल्कि कानूनन कार्रवाई को भी आमंत्रित करती है। आमजन के सहयोग से ही सड़क सुरक्षा का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें