फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवक के बैंक खाते से निकले 1.48 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। गांव झाड़सैंतली के रहने वाले युवक के बैंक खातों से धोखाधड़ी कर करीब 1.48 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। साइबर अपराध थाना एनआईटी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव झाड़सैंतली निवासी कुनाल ने बताया कि वह सेक्टर-59 स्थित पोलीमेड कंपनी में कार्यरत है। कंपनी के नियमों के अनुसार उसका मोबाइल फोन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक सिक्योरिटी गार्ड के पास जमा रहता है।
विज्ञापन

कुनाल ने बताया कि 27 अप्रैल को उसके पंजाब नेशनल और एचडीएफसी बैंक खातों से बिना उसकी अनुमति के अलग-अलग यूटीआर नंबरों के माध्यम से कुल 1 लाख 48 हजार 638 रुपये निकाल लिए गए। जब उसे खाते से रकम कटने की जानकारी मिली, तो उसने तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि साइबर अपराध थाना एनआईटी में लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें