फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 148 परिवारों को मिला 100-100 गज के प्लॉटों का मालिकाना हक

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-28 में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने रजिस्ट्री वितरित कीं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। गांव फतेहपुर बिल्लोच के 148 पात्र परिवारों के लिए शनिवार का दिन नई उम्मीद लेकर आया। सेक्टर-28 स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने लाभार्थियों को हरियाणा सरकार द्वारा आवंटित 100-100 गज के प्लॉटों की रजिस्ट्री सौंपकर मालिकाना हक प्रदान किया।

रजिस्ट्री मिलने के बाद लाभार्थियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल देखने को मिला। कई लोगों ने इसे अपने जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। अब उन्हें अपने स्थायी घर का सपना साकार करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि प्लॉट की रजिस्ट्री केवल एक दस्तावेज नहीं बल्कि परिवारों के सुरक्षित भविष्य और सामाजिक सुरक्षा का आधार है। इससे लोगों को आर्थिक और सामाजिक मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अनेक योजनाओं ने लाखों परिवारों को स्थायी आवास उपलब्ध कराया है और गरीबों के जीवन स्तर में सुधार लाने का काम किया है।

राज्यमंत्री ने कहा कि आवास, स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा और सामाजिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ पारदर्शी व्यवस्था के तहत पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। सरकार आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मालिकाना हक मिलने से अब उनका भविष्य अधिक सुरक्षित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें