फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड प्वाजनिंग के कारण एक बच्चे की मौत, चार उपचाराधीन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फूड प्वाजनिंग से एक बच्चे की मौत, चार गंभीर
- हालत बिगड़ने पर तीन सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर
- एक ही परिवार के हैं बच्चे, एक का निजी अस्पताल में चल रहा है उपचार

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। रात को खाना खाने के बाद तबियत बिगड़ने से बीके अस्पताल में भर्ती करवाए गए एक बच्चे की शुक्रवार को फूड प्वाइजनिंग के कारण मौत हो गई, जबकि चार का उपचार चल रहा है। हालत बिगड़ने पर तीन बच्चों को सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया गया, जबकि एक निजी अस्पताल में भर्ती है।
मूलरूप से लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश निवासी सुनील चार दिन पहले ही काम की तलाश में यहां फतेहपुर चंदीला में रहने वाले अपने छोटे भाई राजू के पास आया था। सुनील के पांच बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़ा जितेंद्र 10 साल, उससे छोटी चांदनी 9 साल, सुमित 5 साल, धमेंद्र 4 साल और सूरज 3 साल का है। सुनील की पत्नी शबनम ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को उसने आलू बैंगन की सब्जी बनाई थी। रात को करीब 8 बजे बच्चों ने खाना खाया था। खाना खाने के कुछ देर बाद ही सबसे छोटे बेटे सूरज की तबियत बिगड़ गई। सुनील और शबनम उसे एक निजी अस्पताल में ले गए। थोड़ी देर बाद ही बाकी बच्चों की भी तबियत खराब होने लगी और वे उल्टियां करने लगे। इस पर सुनील के छोटे भाई राजू की पत्नी अंजू चारों बच्चों को बीके अस्पताल में लेकर आ गए। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह सुमित की मौत हो गई। बच्चों की हालत बिगड़ते देख अस्पताल प्रबंधन ने तीनों बच्चों को सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीके अस्पताल के आपातकालीन विभाग में तैनात डॉ. अभिषेक ने बताया कि सुमित को फूड प्वाइजनिंग के साथ डायरिया की भी शिकायत थी। इसके चलते उसकी हालत काफी खराब थी। उपचार के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। बाकी बच्चों की हालत भी बिगड़ रही थी। इस पर उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें