12वीं कक्षा की है छात्रा है पीड़िता
किशोरी की मां ने पुलिस को दी शिकायत में ये वारदात मई की बताई है। किशोरी 12वीं कक्षा की छात्रा है। महिला का कहना है कि उनकी बेटी किसी काम से जा रही थी। तभी पार्क के पास पहुंची तो वहां मौजूद युवक ने किशोरी का रास्ता रोक लिया।
दुष्कर्म के बाद दी धमकी
आरोपी ने किशोरी को पकड़ा और पार्क में ही दुष्कर्म किया। किशोरी को आरोपी ने धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार देगा। डर के चलते किशोरी ने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया।
बेटी के गुमसुम रहने पर हुआ मां को शक
घर में हर समय वो गुमसुम रहने लगी तो परिवार वालों ने कई बार उससे पूछा लेकिन किशोरी ने कुछ नहीं बताया। काफी समझाने पर अब किशोरी ने अपने साथ हुई वारदात के बारे में मां को बताया तो मामला पुलिस तक पहुंचा। शिकायत पर मुजेसर थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस टीम ने जांच शुरू की है। पुलिस टीम अब पार्क के आस-पास के एरिया में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है।