फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या के आरोप में मां-बेटे नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हत्या के आरोप में मां-बेटे नामजद
विज्ञापन

फरीदाबाद। राजीव कॉलोनी में युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सेक्टर-58 थाना पुलिस ने एक महिला व उसके दो बेटों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक के चाचा का आरोप है कि कॉलोनी में ही रहने वाले आरोपियों का उनके भतीजे के साथ झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में उन्होंने उसके भतीजे की हत्या करवाई है। थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी की गिरफ्तारी के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

खान मार्केट, राजीव कॉलोनी निवासी रणवीर सिंह उर्फ भोला की गुर्जर चौक पर मिठाई की दुकान है। रणवीर सिंह के भाई धर्मपाल ने पुलिस में दर्ज करवाए मामले में बताया कि सोमवार शाम को वह अपने भांजे तेजवीर के साथ गुर्जर चौक स्थित मेडिकल स्टोर पर दवा ले रहे थे। इसी दौरान उन्हें अपने भाई की दुकान पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने देखा तो नकाबपोश युवक दुकान से भाग रहा था। उनका भांजा तेजवीर दौड़कर दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान पर बैठा उनका भतीजा हरिओम खून से लथपथ पड़ा था। वे उसे लेकर बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धर्मपाल का आरोप है कि करीब एक माह पहले राजीव कॉलोनी निवासी संदीप, उसके भाई सुभाष व उनकी मां राजवती के साथ उनका झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान आरोपियों ने उन्हें जान से मारने और मरवाने की धमकी दी थी। उसी रंजिश में आरोपियों ने हरिओम की हत्या करवाई है। पुलिस ने धर्मपाल की शिकायत पर तीनों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हरिओम की 28 अप्रैल को शादी होनी थी। इस घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच में थाना सेक्टर-58 पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम भी जुटी हुई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, मगर अभी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें